फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There is no religion greater than serving parents

Etawah News: इटावाः माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं

Thu, 22 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
There is no religion greater than serving parents
कथा सुनाते आचार्य अंकुश। संवाद - फोटो : ETAWAH
चकरनगर। मां-बाप की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है। ईश्वर की प्राप्ति का सबसे सुगम और अच्छा मार्ग माता-पिता की सेवा ही है। माता-पिता को तकलीफ पहुंचाने वालों को नरक में भी जगह नहीं मिलती। यह बात चंबल की तलहटी में स्थित ऐतिहासिक सिद्धनाथ मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान आचार्य अंकुश जी महाराज ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब जन्म-जन्म के पुण्य एकत्र होते हैं, तब ही हमें माता-पिता, गुरु और संतों की सेवा करने का मौका मिलता है। मनुष्य के लिए इससे बड़ा कोई पुण्य कर्म नहीं है, जो मनुष्य अपने माता-पिता, गुरु और संतों की सेवा करता है, उसे ईश्वर की शरण मिल जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईश्वर के अनेक रूप हैं और ईश्वर किस रूप में आएगा, किसी को नहीं पता होता। धर्म के मार्ग पर चलने में मनुष्य को कठिनाइयों का सामना जरूर करना पड़ता है। लेकिन सत्य के मार्ग पर चलने वालों की अंत में जीत अवश्य होती है। हर व्यक्ति को सत्य के मार्ग पर चलते हुए परलोक को सुधारना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पधारे परीक्षित रामवीर यादव, आर्यन यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, डॉ राजेश यादव, कमलेश कठेरिया, भरथना चेयरमैन हाकिम सिंह चक, प्रधान चंदगीराम यादव, जिला पंचायत सदस्य राजीव यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

सिद्धनाथ मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद

सिद्धनाथ मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सुनतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed