फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There is no fear of the police, the robbers riding the black pulsar became unbridled

पुलिस का खौफ नहीं, बेलगाम हुए काली पल्सर सवार लुटेरे

Fri, 04 Mar 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
There is no fear of the police, the robbers riding the black pulsar became unbridled
निवाड़ीकला। बीते बीस दिनों से जिले में राहगीरों से लूटपाट और पैदल यात्रियों से छीनाझपटी आम बात हो गई है। कौन कब इन लुटेरों और उचक्कों के चंगुल में फंस जाए कोई नहीं जानता। इन घटनाओं में अधिकतर काली पल्सर का प्रयोग तीन बदमाश कर रहे हैं। पुलिस का खौफ न होने की वजह से ये लुटेरे तमंचा लगाकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे। पुलिस इन्हें पकड़ना तो दूर इनका पता तक नहीं लगा पा रही है। इससे आम लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

24 जनवरी को निवाड़ीकला स्तिथ अनुपम ज्वेलर्स पर बाइकर्स ने 15 पेंडल पार कर दिए थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। दूसरी घटना 25 फरवरी को ग्राम अलियापुर में हुई। जिसमें दिनदहाड़े नकदी समेत कुल दस लाख की डकैती कर ली गई। पीड़ित ने मामला दर्ज कराया लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला।
विज्ञापन

26 फरवरी को अहेरीपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम टडबा इस्माइलपुर जा रहे दंपति से उनके आभूषणों की टप्पेबाजी कर ली गई। इस घटना में भी काली पल्सर सवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च शिवरात्रि के दिन बकेवर थाना क्षेत्र के गुलाबपुरा निवासी नीलेश कुमारी अपने पुत्र अनुराग और पुत्री गुंजन के साथ जनपद औरैया के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव अपने मायके से आ रही थी।
शाम करीब पांच बजे के आसपास जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही काली पल्सर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूटपाट कर दी।
एक दरोगा के जिम्मे तीन चौकियां
थाना क्षेत्र बकेवर की तीन प्रमुख चौकियों अहेरिपुर , महेवा और बराऊख की जिम्मेदारी सिर्फ एक उपनिरीक्षक के कंधे पर है। प्रशासन की इसी कमजोरी का फायदा चोर उचक्के उठा रहे हैं और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
जिन घटनाओं में तहरीर दी जा रही है उन्हें पुलिस सुलझा नहीं पा रही।
डेंजर जोन बनी दो किमी की दूरी
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम टडवा इस्माइलपुर और नौगवां के बीच की दो किमी की दूरी इन दिनों राहगीरों के लिए डेंजर जोन बन गई है। यह जनपद इटावा को औरैया की सीमा से भी जोड़ती है।
राहगीरों को अब इस राह से गुजरना खतरे भरा लगने लगा है। बीते आठ दिनों में बाइकर गैंग ने दो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीण क्षेत्र की अगर बात की जाए तो इसमें महीनों से कोई वाहन चेकिंग नहीं की गई है। जनपद औरैया से आने वाले चोरों बदमाशों को इटावा की सीमा में घुसने में कोई डर और भय ही नहीं है।
क्षेत्रीय ग्रामीणों की मानें तो दूसरे जनपद के अधिकतर बदमाश इस जनपद में वारदात करके आसानी से निकल जाते हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में भी बॉर्डर पर कोई सख्ती देखने को नहीं मिली।

जिन घटनाओं की तहरीर दी गई है उनकी जांच चल रही है। फोर्स की कमी के चलते वाहन चेकिंग भी बंद चल रही है। फोर्स आते ही बॉर्डर वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। ऐसी घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
साधू राम सीओ भरथना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed