फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   There is no clue of the old man who jumped into Yamuna river even on the second day

Etawah News: यमुना नदी में छलांग लगाने वाले वृद्ध का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं

Tue, 25 Jul 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 25 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
There is no clue of the old man who jumped into Yamuna river even on the second day
फोटो संख्या 20 यमुना में वृद्ध को तलाशती एसडीआरएफ की टीम। संवाद
विज्ञापन

यमुना नदी में छलांग लगाने वाले वृद्ध का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं
क्रॉसर
एसडीआरएफ की टीम वृद्ध यमुना में खोजने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। यमुना नदी के पानी मे छलांग लगाने वाले वृद्ध का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को यमुना नदी में छलांग लगाने वाले वृद्ध को खोजने के लिए बरेली से आई एसडीआरएफ की टीम खोजने में जुटी हुई है। सोमवार को एसडीएम चकरनगर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर निवासी वृद्ध रामप्रकाश त्रिपाठी (60) पुत्र छोटेलाल रविवार सुबह करीब नौ बजे किसी बात से नाराज होकर गांव से टकरुपुर यमुना नदी में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी थी। नदी में पानी का अधिक बहाव होने के चलते रामप्रकाश का कोई पता नहीं लग सका। एसडीएम चकरनगर विजयशंकर सिंह ने खोजबीन के लिए बरेली से एसडीआरएफ की टीम को बुलवाई। सोमवार को सुबह बरेली से आई एसडीआरएफ की टीम ने आकर मोर्चा संभाला और वृद्ध को खोजने के लिए यमुना नदी में भरेह थाना क्षेत्र तक खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

यमुना में छलांग लगाने वाले रामप्रकाश के तीन पुत्रियां हैं कोई पुत्र नहीं था, जिसमें एक पुत्री व दामाद उनके साथ गांव में रहता है। घर से किसी बात से क्षुब्ध होकर रविवार को रामप्रकाश ने आत्महत्या के लिए डिभोली पुल युमना नदी में छलांग लगा दी थी। तेज बहाव होने के कारण स्थानीय गोताखोरों की हिम्मत खोजने की नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed