{"_id":"63bc5f984b10ad40f02257d8","slug":"theft-in-house-etawah-news-knp7379650155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सूने मकान के ताले तोड़कर दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सूने मकान के ताले तोड़कर दो लाख की चोरी
विज्ञापन
भरथना। गांव साम्हो में रविवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। नकदी और लाखों के जेवर चुरा ले गए।
गांव निवासी विशुन कुमार ने बताया कि दो दिन पहले परिवार के लोग घर के बाहर लेटे थे। इस दौरान उसके भाई देवेंद्र के ऊपर किसी ने तेजाब छिड़कदिया था। उसका इलाज जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में चल रहा है। परिजन अस्पताल में थे। वहीं छोटा भाई गांव स्थित घर पर डर के कारण ताला लगाकर पड़ोसी के घर चला गया था। रविवार रात को चोर घर में घुस गए।
बक्से में रखे जेवर व नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह घर पहुंचने पर ताले टूटे देख वह सन्न रह गया। चोर उसके घर से 80 हजार रुपये व करीब सवा लाख के जेवर चुरा ले गए एसएसआई जय सिंह ने बताया कि चौकी पर तहरीर मिलने की जानकारी मिली है। पड़ताल की जा रही है। चौकी प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
छत के जाल के ताले तोड़कर चोरी
भरथना। कस्बे के सुनील कुमार आईआरएफ में तैनात है। उनकी छत्तीसगढ़ में तैनाती है। उनका घर भरथना कृषि उत्पादन मंडी समिति के समीप बना है। करीब आठ दिन से उनके परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। रविवार रात चोरों ने घर की छत पर लगे जाल का ताला तोड़ दिया। चांदी के खाड़ूआ एक सोने की हाय व लैपटॉप और 10 हजार रुपये चुरा लिए। सुबह जब पड़ोस में रह रहे सुनील के भाई ने घर ताला टूटा देखा तो चोरी का पता चला। भाई की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। (संवाद)