फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Theft by breaking into the shop near the outpost

Etawah News: चौकी के पास दुकान में सेंध लगाकर चोरी

Fri, 28 Jul 2023 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 28 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking into the shop near the outpost
बकेवर। बिजौली गांव में पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर दूर हाईवे के किनारे एक बाइक मिस्त्री की दुकान में चोरों ने नकब लगाकर दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह दुकानदार के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

खरगूपुर गांव निवासी अनूप हाईवे के किनारे किराए पर एक दुकान लेकर बाइक रिपेयरिंग की दुकान किए हुए हैं, बुधवार रात चोर अनूप की दुकान में बगल से नकाब लगाकर घुसे थे। दुकान में रखे इंजन ऑयल के 30 डिब्बे चोरी कर ले गए व दुकान के अंदर खड़े जनरेटर को खोलकर उसके अंदर से करीब 10 किलो का कॉपर तार निकालकर ले गए। कुछ औजार भी चोरी हुए हैं। दुकानदार अनूप ने बताया करीब दो लाख कीमत का सामान की चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

अनूप ने बताया कि वह व उसका भाई अभिषेक दोनों का करवाखेड़ा में बुधवार को वायसी में मेले में ठेला लगाए हुए थे। दुकान बंद होने पर शाम को करीब आठ बजे उसने आकर दुकान खोल कर सामान आदि रखने के बाद वह करीब साढ़े नौ बजे दुकान बंद करके घर चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब नौ बजे जब दुकान खोलने आया तो दुकान खोलने पर सामान इधर-उधर पड़ा दिखा तो उसे कुछ शक हुआ। जब उसने गहनता से सारी चीजों को देखा तो उसे दुकान के दीवार में नकब लगी दिखाई पड़ी व दुकान से कुछ सामान गायब दिखाई।

इस संबंध में घटना की सूचना तत्काल बिजौली चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटना की छानबीन की। इस संबंध में थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह से जानकारी करने पर उन्होंने बताया सूचना मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed