{"_id":"6064b4dc8ebc3e8d34561e76","slug":"the-young-man-lost-his-life-in-etawah-etawha-news-knp620799245","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते होली पर घर नहीं जा सका तो दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी के चलते होली पर घर नहीं जा सका तो दे दी जान
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के चलते होली पर फतेहपुर स्थित अपने घर न जाने पाने से दुखी मजदूर बबलू (36) ने बुधवार को जहर खा लिया।
भट्ठे के पास उसे बेहोशी की हालत में पड़ा देख मालिक उसे अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान बबलू की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना बबली के परिजनों को दे दी है।
फतेहपुर जिले के खागा बरकतपुर निवासी बबलू इकदिल के बरैला गांव स्थित भारतीय जनता ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता था। भट्ठा मालिक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते काफी दिनों से परेशान था।
पैसे न होने की वजह से होली पर वह अपने घर भी नहीं जा सका था। इस वजह से और दुखी था। जबकि उसके साथी मजदूर होली पर अपने घर चले गए थे।
बुधवार की सुबह बबलू ने जहर खा लिया। भट्ठे के पास ही वह बेहोश होकर गिर गया। घटना की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचे और बबलू को जिला अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन
भानु प्रताप ने बताया कि बबलू शादीशुदा था। उसका परिवार फतेहपुर में रहता है। इकदिल थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि मजदूर ने आर्थिक तंगी से चलते खुदकुशी की है।