फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The young man injured in the fight died

Etawah News: मारपीट में घायल युवक ने दम तोड़ा

Thu, 12 Oct 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 12 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The young man injured in the fight died
बकेवर। क्षेत्र के व्यासपुरा गांव निवासी युवक को दक्षिणी दिल्ली इलाके में उसके भांजे ने पत्थर से कुचलकर घायल कर दिया। उपचार के दूसरे दिन युवक की मौत हुई। मृतक युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजन बदहवास हो गए।
विज्ञापन

व्यासपुरा निवासी नीरज ने बताया कि उसका भाई पंकज अपने छोटे भाई विमल के साथ दिल्ली के मालवीय नगर में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सात अक्तूबर को कंपनी से छुट्टी होने पर पंकज को उसके दूर के रिश्ते का भांजा विपिन उसे लेकर दिल्ली के सतपुला पार्क गया। जहां पंकज और विपिन के अलावा विपिन के दोस्त टिल्लू व छोटू के साथ शराब पी गई। इसके बाद विपिन ने पंकज के ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

उसकी छाती पर ईंट पत्थर का प्रहार कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। इसके बाद उसके कमरे में लेकर पहुंचा और विमल को बताया कि पंकज का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। विमल ने पंकज को अस्पताल में भर्ती किया। जहां दूसरे दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले पर डीसीपी दिल्ली साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवक का शव मंगलवार को जब गांव आया तो स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed