फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The weather will change again from today, clouds will play hide and seek for a week.

Etawah News: आज से फिर बदलेगा मौसम, हफ्ते भर बादलों की रहेगी लुकाछिपी

Sat, 28 Mar 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The weather will change again from today, clouds will play hide and seek for a week.
आज से फिर बदलेगा मौसम, हफ्ते भर बादलों की रहेगी लुकाछिपी
विज्ञापन


क्रासर
- मौसम के बदले मिजाज ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, कटी फसल सुरक्षित करने की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गर्मी की दस्तक के बीच जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। रविवार से पूरे सप्ताह तक जनपद में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस दौरान न केवल तेज हवाएं चलेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव ने खासकर उन किसानों की चिंता बढ़ा दी है जिनकी फसलें इस समय खेतों में तैयार खड़ी हैं।


मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि रविवार से शुरू हो रहा यह बदलाव पूरे हफ्ते बना रह सकता है। आसमान में बादलों का जमघट लगने से धूप की तपिश में तो मामूली कमी आएगी, लेकिन तेज हवाएं सामान्य जनजीवन और फसलों को प्रभावित कर सकती हैं। स्थानीय स्तर पर मौसम की लुकाछिपी के बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार का कहना है कि जिन किसानों की आलू की फसल तैयार है, वे उसे जल्द से जल्द खोदकर सुरक्षित स्थानों या कोल्ड स्टोरेज पहुंचा दें। इसके साथ ही सरसों की कटी हुई फसल को खुले में न छोड़ें। बारिश या नमी से दाने काले पड़ सकते हैं और गुणवत्ता खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed