फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The victorious procession was taken out in many places

चुनाव आयोग व शासन के आदेश की उड़ी धज्जियां, कई जगह निकले जुलूस

Tue, 04 May 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The victorious procession was taken out in many places
कोरोना संक्रमण के कारण राज्य निर्वाचन आयोग व शासन ने पंचायत चुनाव में जीते प्रत्याशियों पर विजय जुलूस निकालने और भीड़ जुटाने पर पाबंदी लगा रखी थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिले में कई स्थानों पर विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। जुलूस भी निकाले। अधिकांश थानों की पुलिस मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।
निवाड़ीकला संवाद के मुताबिक त्रिस्तरीय चुनाव में ब्लॉक महेवा की 91 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित हुए प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों को उनके समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर ही घेर लिया।
विज्ञापन

समर्थकों ने विजयी प्रत्याशी को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद बाइकों व कारों के काफिले के साथ जुलूस भी निकाले।
गांव में भी लोगों ने विजयी प्रत्याशी का स्वागत किया। जीत की खुशी में मस्त प्रत्याशियों ने कोविड गाइडलाइन को दरकिनार कर दिया।
सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक गांवों में चल रही इन तमाम गतिविधियों की पुलिस को भनक नहीं लग सकी। जिले की बाकी ग्राम पंचायतों में कई प्रत्याशियों ने कोविड नियमों की अनदेखी कर विजय जुलूस निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि विजय जुलूस नहीं निकले हैं। फिर भी किसी विजयी प्रत्याशी का जुलूस निकला है तो इसकी जानकारी करके संबंधित प्रत्याशी व उसके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed