फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The theft of five and a half lakhs in two houses in Bakwer

ो घरों में साढ़े पांच लाख की चोरी

Wed, 30 Dec 2020 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
The theft of five and a half lakhs in two houses in Bakwer
थानाक्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने सरायमिट्ठे गांव में दो घरों से करीब 50 हजार की नगदी समेत पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर गांव के चार घरों में घुसे, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के चलते वह भाग निकले।
विज्ञापन

बकेवर हाईवे किनारे स्थित सरायमिठ्ठे गांव निवासी रिंकू पुत्र जवाहर शंखवार के बंद मकान में मंगलवार रात चोर घुस गए। दो कमरों में रखी अलमारी व बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपये नगद समेत करीब चार लाख के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन

जेवर रिंकू व उसके भाई दीपक के थे। ट्रक चालक दीपक की पत्नी किरन ने बताया कि रिंकू पत्नी बच्चों के साथ इटावा में है। पति बाहर हैं वह अकेली होने के कारण पड़ोस में सोई थी। बुधवार सुबह करीब सात बजे घर लौटी तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी चोरी गांव के ही विजय शंखवार के घर हुई। विजय ने बताया कि मंगलवार रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। अलमारी व बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे करीब 42 हजार रुपये व जेवरात चुरा कर ले गए।
तीसरी घटना, पड़ोसी मोहल्ला के बेटेराम पाल के घर हुई। बेटाराम ने बताया कि घर में घुसे चोर बाहर की कुंडी काट रहे थे तभी घरवाले जाग गए। इससे चोर भाग निकले।
चौथी घटना में चोर किराना व्यापारी कौशल किशोर शुक्ला के घर की छत पर लगी कुंडी काट रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर परिजन जागे तो भाग निकले।
पांचवीं घटना, ग्राम प्रधान राघवेंद्र अवस्थी के घर पर हुई। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसने का प्रयास किया। छठवीं घटना, चोरों ने किसान गजेंद्र त्रिपाठी उर्फ लाले के दरवाजे पर सीढ़ी से सहारे छत पर चढ़ने के प्रयास किया, लेकिन सतर्कता के चलते वह चोरी नहीं कर सके।

बिजौली चौकी प्रभारी बृज नंदन पुलिस बल फोर्स मौके पर पहुंचे। घटना का निरीक्षण किया। थानाप्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed