{"_id":"6163282c8ebc3e959e6fc33d","slug":"the-teenager-went-out-to-get-the-name-corrected-in-aadhaar-etawah-news-knp6575284116","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी आधार में नाम सही कराने को निकली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी आधार में नाम सही कराने को निकली थी
विज्ञापन
ऊसराहार (इटावा)। थाना क्षेत्र के पुरैला मार्ग पर भगवंतपुर नगला झावर गांव स्थित नीम के पेड़ से युवक और किशोरी के शव मिलने के मामले में पुलिस को किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी शनिवार को दोपहर को आधार कार्ड में अपना नाम सही कराने के लिए किशनी के बस स्टैंड के पास गई थी, लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटी तो गांव में ही खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं।
बताया कि रविवार सुबह थाना कुर्रा में बेटी के लापता होने की शिकायत करने जा रहे थे। तभी रास्ते में मईखेड़ा गांव के प्रधान अवधेश ने फोन कर जानकारी दी कि बेटी का शव ऊसराहार क्षेत्र में फांसी पर लटका मिला है।
वह परिजनों के साथ इटावा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, यहां पर दरोगा गीतम सिंह व सतेंद्र वर्मा ने पूछताछ की। बताया कि बेटी के पास मोबाइल फोन नहीं था। न ही उसका किसी से कोई प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन
वह सौंज गांव स्थित कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। बड़ी बेटी और बेटे हरियाणा के हिसार हरियाणा में काम करते हैं। उधर, कुलदीप के ताऊ अच्छेलाल ने बताया कि कुलदीप दोपहर से घर से निकला था। देर शाम तक वह नहीं लौटा था।
तभी रात करीब आठ कुलदीप ने मोबाइल फोन से कॉल कर बताया था कि वह कन्नौज के सौरिख थाने में है। यह सुनकर परिजन परेशान हो गए थे। इस बाबत सौरिख थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि सौरिख थाने या क्षेत्र की चौकियों में ऊसराहार के कुलदीप को पकड़े जाने की बात का पता लगाया जा रहा है।
थाने में वह नहीं आया, न ही थाने के सीसीटीवी फुटेज में वह कैद है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। ताऊ ने बताया कि भगवंतपुरा गांव की करीब 10-15 लड़कियों की शादी मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के भौंडा गांव व उसके आसपास के गांव में हुई है।
शायद इसी दौरान दोनों के बीच किसी कार्यक्रम या गांव में आने-जाने के दौरान संपर्क हो गया होगा। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद से कुलदीप के पिता बलराम व मां शीतला का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि हिमाचल प्रदेश में मौजूद भाई रिंकू व संदीप को जानकारी दे दी गई है।
वह लोग गांव के लिए हिमाचल प्रदेश से निकल लिए है।