{"_id":"64a5c1b40e814f7399085ad9","slug":"the-team-returned-after-five-hours-of-investigation-etawha-news-c-216-1-etw1002-250-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पांच घंटे पड़ताल के बाद लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पांच घंटे पड़ताल के बाद लौटी टीम
Thu, 06 Jul 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
पांच घंटे जांच पड़ताल के बाद लौटी टीम
- कस्बे के एक तंबाकू कारोबारी के यहां सीजीएसटी टीम ने की छापेमारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। मोहल्ला महावीर नगर निवासी तंबाकू कारोबारी के आवास और गोदाम पर सीजीएसटी की टीम की छापेमारी से क्षेत्र में खलबली मची रही। हालांकि टीम करीब पांच घंटे जांच पड़ताल करने के बाद लौट गई। बताते हैं कि सूचना के अधार पर टीम को कोई बडी गड़बड़ी नहीं मिली है।
मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे आगरा से चार गाड़ियों की काफिले से आई सीजीएसटी की टीम ने छापेमारी किया था। इसमें लगभग एक दर्जन अधिकारी व कर्मी तंबाकू कारोबारी के आवास व गोदाम समेत परिवार के अन्य सदस्यों के आवास व प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पड़ताल की गई।
लगभग चार घंटे के सर्वे कार्य के बाद करीब आठ बजे तक टीम के अधिकारियों ने तंबाकू कारोबारी के स्टॉक व बिक्री आदि अभिलेखों की बारीकी से पड़ताल की। कारोबारी जय प्रकाश ने बताया कि कारोबार से जुड़े अभिलेख दुरुस्त पाए जाने पर टीम वापस चली गई।