फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The sun's heat has cast a shadow over wheat.

Etawah News: सूरज की तल्खी से गेहूं पर मंडराए संकट के बादल

Fri, 06 Mar 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The sun's heat has cast a shadow over wheat.
इटावा। होली के बाद मौसम ने करवट बदली है और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। इससे गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यह 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 16.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो गई है और अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

वातावरण में नमी की कमी और सीधी धूप के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है जिससे लोग धूप से बचने के लिए छतरी व गमछे का सहारा ले रहे हैं। अगले चार से पांच दिनों में शुष्क हवाएं चलेंगी जिससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ोत्तरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में लगभग 70 हजार हेक्टेयर गेहूं की बोआई की गई थी। इस समय गेहूं के पकने की शुरूआत हो गई है। तापमान में अचानक से बढ़ोत्तरी गेहूं को जल्दी पका देगी। इससे दाना कमजोर होगा और वजन घटेगा। कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि ऐसे में सिंचाई करने से फायदा कम नुकसान ज्यादा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed