फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The student jumped over the wall and fled, fearing a complaint about the theft.

Etawah News: चोरी की शिकायत के डर से दीवार कूदकर भागा था छात्र

Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 24 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The student jumped over the wall and fled, fearing a complaint about the theft.
भरथना। जवाहर नवोदय विद्यालय साम्हों से बुधवार को लापता हुआ कक्षा आठ का छात्र गुरुवार को इटावा रेलवे स्टेशन पर मिल गया। जीआरपी ने छात्र को तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाद में कोतवाली पहुंचे छात्र ने पुलिस और परिजनों को बताया कि सीनियर छात्रों की ओर से चोरी की शिकायत किए जाने के डर से वह विद्यालय से बाहर निकल गया था। इसके बाद वह अलग-अलग ट्रेनों से सफर करते हुए इटावा पहुंचा।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुमन तोमर की ओर से छात्र के लापता होने की गुमशुदगी थाना भरथना में दर्ज कराई गई थी। छात्र के मिलने के बाद उसे कोतवाली लाया गया। पुलिस के सामने छात्र ने बताया कि उसे डर था कि सीनियर छात्र उसके खिलाफ चोरी की शिकायत करेंगे और इसके बाद उसके परिजनों को विद्यालय बुलाया जाएगा। इसी डर के कारण उसने विद्यालय से निकलने का फैसला किया। छात्र ने पुलिस को बताया कि छात्रावास के पास बाउंड्रीवाल से सटा एक पेड़ कटा हुआ है।
विज्ञापन


उसकी टहनी के सहारे वह बाउंड्रीवाल तक पहुंचा और उसे पार कर विद्यालय परिसर से बाहर निकल गया। विद्यालय की पीछे की ओर स्थित बाउंड्रीवाल की ऊंचाई करीब चार फीट है, जबकि अन्य हिस्सों में यह करीब छह फीट ऊंची है। छात्र ने इसी हिस्से से बाहर निकलने की बात बताई। विद्यालय से बाहर निकलने के बाद वह साम्हों रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन से कानपुर चला गया। छात्र के अनुसार, कानपुर पहुंचने के बाद वह गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गया और फतेहपुर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वापस कानपुर आया और फिर ट्रेन पकड़कर इटावा पहुंचा। इटावा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे तलाश कर परिजनों को सौंप दिया।

.....................................

सीसीटीवी में परिसर में घूमता दिखा था

विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में छात्र बुधवार सुबह करीब 4:24 बजे परिसर में घूमता दिखाई दिया था। मुख्य गेट से उसके बाहर निकलने का फुटेज नहीं मिला था। विद्यालय में छात्रावास, कार्यालय और मुख्य गेट समेत अलग-अलग स्थानों पर करीब 60 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी कैमरे चालू हालत में हैं। छात्र के बयान के बाद उसके पीछे की बाउंड्रीवाल से बाहर निकलने की बात सामने आई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि बाउंड्रीवाल की ऊंचाई बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य प्रस्तावित है। विद्यालय में कुल 12 हॉस्टल हैं। प्रत्येक हॉस्टल में करीब 50 छात्रों के रहने की क्षमता है। वर्तमान में अलग-अलग हॉस्टलों में करीब 500 छात्र रह रहे हैं।

.....................................

लखनऊ से विद्यालय पहुंची दो सदस्यीय टीम

छात्र के लापता होने से पहले कक्षा आठ के छात्रों के साथ कक्षा 11 के छात्रों पर मारपीट किए जाने के आरोप भी सामने आए थे। अभिभावकों ने छात्रों पर जूनियर छात्रों को परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। मामले की जांच के लिए लखनऊ से दो सदस्यीय समिति विद्यालय पहुंची। समिति में जवाहर नवोदय विद्यालय मैनपुरी के प्रधानाचार्य राजेश यादव और कन्नौज नवोदय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य फिरोज अहमद शामिल हैं। समिति ने शिक्षकों और छात्रों से बातचीत कर छात्र के लापता होने तथा मारपीट के आरोपों से जुड़ी जानकारी जुटाई। विद्यालय प्रशासन के अनुसार मारपीट के मामले में दो छात्रों को तत्काल विद्यालय से निष्कासित किया गया है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.....................................

50 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली

थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश के दौरान रेलवे स्टेशन, रेलवे फाटक, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई थी। पुलिस ने छात्र के संभावित आवागमन के रास्तों और ठहरने वाले स्थानों की भी जानकारी जुटाई थी। बृहस्पतिवार को इटावा रेलवे स्टेशन पर छात्र के मिलने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


छात्र को 24 घंटे की काउंसलिंग के लिए भेजा

छात्र के मिलने के बाद पुलिस ने उसे 24 घंटे की काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति भेज दिया है। छात्र के पिता ने गुरुवार को बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे विद्यालय से फोन कर उन्हें बुलाया गया था। मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर बताया गया कि उनके बेटे पर किसी अन्य छात्र का सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस और विद्यालय प्रशासन छात्र के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed