फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The step-uncle and grandmother were murdered over a dispute over 13 bighas of land.

Etawah News: 13 बीघा जमीन के विवाद में कर दी थी सौतेले चाचा और दादी की हत्या

Sat, 07 Feb 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The step-uncle and grandmother were murdered over a dispute over 13 bighas of land.
- आरोपी आशू, प्रांशु की दादी रामपूति ने की थी दो शादियां
विज्ञापन

- एक पति के बेटे थे आशू, प्रांशु के पति, दूसरे पति के बेटा था मृतक चाचा

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। 13 बीघा जमीन के विवाद में दादी और सौतेले चाचा की 21 अक्तूबर 2023 को ग्राम ढुलबजा में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। खेत की मिट्टी 50 हजार रुपये बीघा उठवाने के बाद दोनों पक्षों के बीच में विवाद बढ़ गया था।


मृतका रामपूति की दो शादियां हुई थीं। पहली पति से बेटा अरविंद था। वहीं दूसरे शादी के बाद बेटे अमित और शिवकुमार को जन्म दिया था। अरविंद की मौत हो गई थी। अरविंद के बेटे सत्यवीर और आशु थे। मृतका बेटे अमित के पास ही रहती थी। पैतृक 13 बीघा जमीन के लिए रामपूति के बेटों और उसके सौतेले भतीजों में तनातनी रहती थी। सत्यवीर और आशु अपना हिस्सा मांग रहे थे। इस बीच अमित ने खेत से मिट्टी उठवानी शुरू कर दी थी। इसके एवज में एक भट्ठा संचालक से प्रति बीघा 50 हजार रुपये लेना तय हुआ था। 2.65 लाख रुपये ले भी लिए गए थे। इसके विरोध में ही 23 अक्तूबर को खेत पर ही विवाद हो गया था और आक्रोशित भतीजों ने हत्या कर दी थी। बचाने आई दादी को भी मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed