फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The slow pace of providing PNG connections has increased the problems of consumers.

Etawah News: पीएनजी कनेक्शन देने की सुस्त रफ्तार ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की मुश्किलें

Thu, 26 Mar 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The slow pace of providing PNG connections has increased the problems of consumers.
इटावा। एक ओर रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग बेहाल है, वहीं दूसरी ओर पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) वितरित करने की धीमी प्रगति उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर पानी फेर रही है। शहर के करीब 45 हजार घरों तक पीएनजी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन संबंधित कंपनी की कछुआ चाल और लोगों की कम रुचि के कारण अब तक मात्र 5400 घरों में ही चूल्हे जल सके हैं।
विज्ञापन


शहर के चुनिंदा इलाकों में ही फिलहाल पीएनजी की आपूर्ति सुचारू हो पाई है। इनमें फ्रेंड्स कॉलोनी, अजीत नगर, विजय नगर, शांति कॉलोनी, गांधी नगर, अशोक नगर, गांधी विहार, विवेक विहार, श्याम नगर और तुलसी नगर मोहल्लों में पाइपलाइन के जरिए पीएनजी गैस की आपूर्ति की जा रही है। वहीं, एकता कॉलोनी, कटरा फतेह महमूद खां और सुंदरपुर सहित पांच से अधिक मोहल्लों में फिलहाल पाइपलाइन बिछाने और नए कनेक्शन देने का काम कछुआ गति से जारी है।
विज्ञापन

एलपीजी सिलिंडरों की बुकिंग और डिलीवरी की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता पीएनजी को एक बेहतर विकल्प मान रहे थे लेकिन कंपनी की ओर से काम में बरती जा रही ढिलाई ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं का कहना है कि कनेक्शन देने की प्रक्रिया बेहद धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





रसोई गैस की किल्लत के चलते पीएनजी कनेक्शन करवाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले जहां सामान्य रूप से एक दिन में 10 से 12 आवेदन कनेक्शन के लिए आते थे वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर 25 से 30 तक पहुंच गई है। पीएनजी आपूर्ति संस्था को उम्मीद है कि यह संख्या आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकती है।







शहर में पीएनजी पाइप लाइन बिछाने के साथ ही नया कनेक्शन देने का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि बीच में काम धीमा हुआ था लेकिन अब गति ठीक है। सिलिंडर वाली गैस की किल्लत के बीच पीएनजी के लिए आवेदनों में भी इजाफा हो रहा है।



सोहम पटेल, प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed