फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The secret of the death of students can open the rope in etawah

इटावाः रस्सी खोल सकती है छात्रों की मौत का राज

Fri, 28 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The secret of the death of students can open the rope in etawah
ऊसराहार। महुआ पटियात गांव में दो छात्रों की मौत के मामले में परिजनों ने एक और दावा किया है कि जिस रस्सी से दोनों छात्रों के शव लटके मिले थे, वह नई थी। यह रस्सी आसपास के दुकान से ही खरीदी गई हो सकती है। पुलिस यदि इस पहलू पर भी ध्यान दे तो मामला और अधिक साफ हो सकता है।
विज्ञापन

परिजनों का दावा है कि यह रस्सी आसपास के छोटे बाजार की दुकानों से ही संभवत: खरीदी गई होगी। पुलिस यदि इस बात की गहराई से छानबीन करती कि रस्सी कहां से खरीदी गई और किसने खरीदी तो यह स्पष्ट हो सकता है कि घटना आत्महत्या है या हत्या।
विज्ञापन

महुआ पटियात गांव में हाईस्कूल के छात्र अंकुल यादव और इंटरमीडिएट के छात्र आकाश कमल के फांसी पर लटके मिले शव के मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुख्य आरोपी बनाए गए दर्शन सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि आखिर ऐसी उसके द्वारा दी गई धमकी में ऐसा क्या था जो छात्रों को अपनी जान देनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि उन्हें और छात्रों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी और पुलिस ने भी इस बात को माना है। लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह धमकियां क्यों दी जा रही थी। परिजन इसे हत्या जबकि मामले की जांच कर रहे सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर यह आत्महत्या है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed