फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The search for those who captured the pond started

मघई तालाब पर कब्जा करने वालों की तलाश शुरू

Mon, 20 Jul 2020 07:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
The search for those who captured the pond started
कस्बा स्थित मघई तालाब के बारे में नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय हो गया है। तालाब का रकबा निकलवाकर अवैध कब्जा करने वालों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा में महाभारतकाल से स्थापित मघई तालाब काफी बड़ा है। यह तालाब करीब 12.5 एकड़ 62 बीघा से अधिक जगह में बना हुआ है। तालाब औरैया रोड से भरथना रोड पर बिजली घर के पास तक गया है।
लेकिन वर्तमान में इस तालाब की जगह पर तमाम लोगों ने अवैध रूप से स्थायी व अस्थायी कब्जा कर लिया है। तालाब पर लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की खबर को अमर उजाला ने पिछले सप्ताह प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद नगर पंचायत प्रशासन ने खबर को संज्ञान में लेते हुए मघई तालाब के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू कर दिया है। इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार ने बताया कि बकेवर के लेखपाल आशीष शर्मा से मघई तालाब के रकवा के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही तालाब पर किन-किन लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है उनकी भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। रिपोर्ट एकत्र कर अवैध कब्जा हटवाने को लेकर एसडीएम भरथना को भेजी जाएगी।

बता दें कि हाईकोर्ट ने तालाबों से अवैध कब्जा हटवाने के आदेश के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने करीब 40 से अधिक लोगों को नोटिस भी दिए थे। नगर पंचायत के द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी तालाब से अवैध कब्जे नहीं हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed