फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The Samajwadi Party will form the government in 2027: Shivpal Singh

2027 में सपा बनाएगी सरकार : शिवपाल सिंह

Tue, 30 Dec 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Samajwadi Party will form the government in 2027: Shivpal Singh
ताखा।सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि 2027 विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाकर एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने जिस तरह पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित हासिल की कुछ इसी तरह का प्रदर्शन विधान सभा चुनाव में भी करेंगे।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ताखा में 12 से अधिक स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न गांवों में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। ऊसराहार में व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि चक्रवर्ती के आवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी सभी राजनीतिक समीकरण समाजवादी पार्टी के पक्ष में हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में किसानों को खाद मांगने पर लाठियां मिलती हैं, तहसीलों में जमीन पर जबरन कब्जे की शिकायत करने पर न्याय के बजाय शोषण होता है। थानों में गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। चारों ओर भ्रष्टाचार फैला है। आम आदमी त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर किसान, दलित, गरीब और व्यापारी वर्ग को पूरा सम्मान और सहायता मिलेगी। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भले ही सपा इस समय सत्ता में न हो लेकिन अन्याय के खिलाफ पार्टी की आवाज कभी कमजोर नहीं पड़ेगी। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ताखा में तहसील, कॉलेज, बिजलीघर और अस्पताल जैसी सुविधाएं सपा सरकार की देन हैं लेकिन भाजपा सरकार इतने बड़े अस्पताल में डॉक्टर तक तैनात नहीं कर सकी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि इस समय वोट काटने का काम जोरों पर है, इसलिए जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं, कार्यकर्ता उनकी मदद कर वोट बनवाएं। शिवपाल सिंह यादव ने नगरिया खानाबांध में अवधेश गुप्ता के घर पहुंचकर उनके पुत्र पुष्कर की बरात में गोली लगने से हुई मौत पर शोक व्यक्त किया। पूरनपुरा में विमलेश, ऊसराहार में देवेंद्र गुप्ता तथा सरसईनावर में मकान गिरने से अशोक गुप्ता की पत्नी की मौत पर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। सरसईनावर प्रकरण में उन्होंने एसडीएम ताखा से फोन पर बात कर पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए। विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी, जिपं सदस्य गीतम सिंह पाल, सतेंद्र यादव, किसान नेता लालू यादव, रामजीवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed