{"_id":"5f21a2b98ebc3e63ba63625d","slug":"the-rain-brought-relief-from-the-heat-etawha-news-knp573965022","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन
ोटो संख्या 08 नई मंडी मार्ग पर पानी भरने से राहगीरों को हुई परेशानी
- फोटो : ETAWHA
करीब सप्ताह भर बाद बुधवार की सुबह से लेकर दोपहर तक हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी व उमस से भी राहत मिली।
कई घंटों तक लगातार बारिश होने से शहर में कई जगह पानी भर गया। बारिश और हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार और मंगलवार को 34-36 डिग्री के तापमान के बाद बुधवार को हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि पिछले सप्ताह भर से बदली छाने के बाद भी बारिश न होने से अधिकतम तापमान भी बढ़ने लगा था।
22 जुलाई को 33 और 23 व 24 जुलाई को 34 डिग्री तापमान रहने के बाद 25 जुलाई को बादल छाये, लेकिन हल्की बूंदाबांदी के बाद सिर्फ तापमान में एक डिग्री की कमी आई थी।
जबकि पिछले दो दिनों से हुई बरसात से मौसम में काफी बदलाव आया। तापमान गिरकर 31 डिग्री तक पहुंच गया और उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई।
बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक हुई रिमझिम बरसात से तापमान तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया।
अब सावन का महीना विदा होने में पांच दिन रह गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि शेष दिनों में खासकर रक्षाबंधन के दिन तेज बारिश होने की संभावना है।
बारिश होने से किसान भी खुश हैं। वहीं, कई घंटों तक पानी बरसने से नई मंडी मार्ग, भरथना मार्ग सर्विसलेन, मालगोदाम रोड आदि कई जगहों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।