फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The price of straw increased from Rs 500 to Rs 1200, causing distress to cattle farmers.

Etawah News: पांच सौ से 1200 हुए भूसे के दाम, पशुपालक परेशान

Fri, 15 May 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The price of straw increased from Rs 500 to Rs 1200, causing distress to cattle farmers.
ताखा। क्षेत्र में गेहूं के भूसे की कमी के चलते दामों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति यह है कि महज एक माह के अंदर भूसे के दाम 500 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। लगातार बढ़ते दामों से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में भूसे के दाम 2000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन




किसानों का कहना है इस साल गेहूं की कटाई के समय हुई बारिश ने भूसे को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया। खेतों में पड़े गेहूं के अवशेष बारिश से खराब हो गए जिससे भूसे का उत्पादन काफी घट गया। इसके अलावा हार्वेस्टर मशीनों से गेहूं की कटाई होने के कारण भी भूसे की भारी बर्बादी हुई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि हार्वेस्टर से कटाई में लगभग 40 प्रतिशत तक भूसा नष्ट हो जाता है जबकि पारंपरिक तरीके से कटाई करने पर अधिक मात्रा में भूसा सुरक्षित रहता था। भूसे की कमी का असर अब सीधे पशुपालकों पर दिखाई देने लगा है। पशुओं के चारे की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊसराहार निवासी पशुपालक चंदन तिवारी ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले भूसा खरीदा था, जो उन्हें 1200 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से मिला। बढ़ते दामों से पशुपालन का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है और आने वाले महीनों में पशुओं के चारे का संकट और गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed