{"_id":"5d07e0838ebc3e2c7546d12b","slug":"the-officer-not-to-get-the-illegal-recovery-in-the-selection-of-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों के चयन में हुई अवैध वसूली तो नपेगा अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों के चयन में हुई अवैध वसूली तो नपेगा अफसर
Tue, 18 Jun 2019 12:18 AM IST
प्रतीक दुबे
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
इटावा, अमर उजाला ब्यूरो
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन में आयुष विभाग के सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
- फोटो : amar ujala
आयुष विभाग के सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने सोमवार को विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने साफ शब्दों में अधिकारियों को चेेताया कि सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों के चयन में अवैध वसूली को को प्रकरण संज्ञान में आया तो संबंधित के खिलाफ निश्चित कार्रवाई होगी। सचिव बोले कि जो जमीन कब्जा मुक्त कराई जाए, उस पर सामुदायिक शौचालय व खेल मैदान बनाने की पहल की जाए। जिले के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सचिव ने जिला अस्पताल व बरौली वैदपुरा गांव का भी जायजा लिया।
विकास भवन के सभागार में उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा बताई। बोले कि पंचायत स्तर पर काम काज में बदलाव आना चाहिए। डीपीआरओ को निर्देश दिए कि वह खेल के मैदानों को विकसित करें। सरकारी जमीन से कब्जे हटवाए जाएं। इसके लिए अभियान चलाएं। सचिव ने कहा कि सिर्फ यातायात सप्ताह मनाने से काम नहीं चलेगा। जब तक सरकारी व्यक्ति ही इसका पालन नहीं करेगा। तो फिर अन्य लोग कैसे अनुपालन करेंगे।
बीएसए व डीआईओएस से कहा कि कक्षा 8, 10 व 12 के बाद कितने प्रतिशत बालिकाओं ने पढ़ाई छोड़ी। इसका पता लगाएं। पौधारोपण की समीक्षा में कहा कि जिस दफ्तर में जितने कर्मचारी हैं। उतने पौधे लगाकर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखें। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली पर सचिव ने नाराजगी जताई। कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ सफाई कर्मी अपनी जगह दूसरे से काम करवा रहे हैं। इसके लिए मॉनीटरिंग कमेटी बनाकर सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
नगरपालिका इटावा के अधिशासी अधिकारी से कहा कि नगर को साफ सुथरा रखें। छापा मारकर पॉलिथीन को जब्त करें और जुर्माना वसूलें। खोमचा या रेहड़ी लगाने वालों के लिए स्थान व समय निर्धारित करें। नदी के घाटों, ऐतिहासिक स्थलों पर लाइटिंग की व्यवस्था करें।
सचिव ने गोवंशों के चारा के लिए पंचायतों में भूसा बैंक बनवाने को कहा। सीएमओ से कहा कि आयुष्मान योजना में लाभार्थियों के कार्ड शत प्रतिशत वितरित किए जाएं। पेयजल योजना की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 96 परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें से 32 में जो यूजर चार्ज वसूला जा रहा। उससे रखरखाव व कर्मचारियों का खर्च नहीं निकल रहा। सचिव ने कहा कि कनेक्शन बढ़ाएं।
बैठक में डीएम जेबी सिंह ने सचिव को आश्वस्त किया कि निर्देशों का पालन होगा। इस दौरान एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस कार्रवाईयों की जानकारी दी। बताया कि 11 मुठभेड़ों में 10 इनामी अपराधी जेल भेजे गए। खनन रोकने के लिए टास्क फोर्स बनाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा। बैठक में सीडीओ राजा गणपति आर समेत पुलिस, प्रशासन व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।