फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The number of respiratory patients at the district hospital has doubled with the change in weather.

Etawah News: मौसम बदलते ही जिला अस्पताल में सांस रोगियों की संख्या हुई दोगुनी

Fri, 25 Sep 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 25 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The number of respiratory patients at the district hospital has doubled with the change in weather.
फोटो 01: एक्सरे कक्ष के बाहर जांच करवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
इटावा। बदलते मौसम में 40-45 साल से अधिक उम्र के को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में डॉक्टर उनको जांच कराने की सलाह दे रहे हैं। सामान्य दिनों में इनकी संख्या 80 से 90 रहती है। अब इनकी संख्या दोगुनी हो गई है। इससे खून व एक्सरे कक्ष में मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। साथ ही डॉक्टर उन्हें बदलते मौसम में बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में आए 1177 नए मरीजों पंजीकरण कराया। इसमें सांस लेने में दिक्कत होने के चलते 188 से अधिक मरीजों के एक्सरे कराए गए। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक एक्सरे कक्ष के बाहर लाइन लगी रही। अस्थमा (दमा) के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सांस लेने में तकलीफ व सीने में भारीपन की समस्या लेकर मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना 32 से ज्यादा ऐसे मामले आ रहे हैं। हर दिन इनमें से तीन से चार को भर्ती करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अजय शर्मा बताया कि इस समय खांसी जल्दी ठीक नहीं हो रही है। सांस के पुराने मरीजों की परेशानी बढ़ने के कारण दवा की डोज बढ़ानी पड़ रही है।अधिक दिनों तक खांसी आने से सांस की नली पर सूजन आ रही है। इसके लिए उनका एक्सरे करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन बातों का रखें ध्यान---
-सुबह-शाम खुली जगह में सैर व व्यायाम न करें।
-मास्क लगाकर ही बाहर जाएं।
-बुजुर्ग व सांस के पुराने मरीज ज्यादा सावधानी बरतें।
-घर पर भाप ले सकते हैं।
-बीमारी पड़ने पर घरेलू इलाज से बचें।
-डॉक्टर से परामर्श के बाद ही दवा का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed