{"_id":"59ef69fa4f1c1b98678b7386","slug":"the-name-of-the-district-performed-in-the-cluster-athlete","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर एथलीट में किया जिले का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर एथलीट में किया जिले का नाम रोशन
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 24 Oct 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
नारायण कॉलेज ऑफ साइंस में विजेता बच्चों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य पीएन अग्निहोत्री।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स आलमपुर हौज के छात्रों ने एटा में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर एथलीट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय में मंगलवार को विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य पीएन अग्निहोत्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
12वीं के छात्र साकेत ने लंबी कूद में प्रदेश के लगभग 80 सीबीएसई विद्यालयों के छात्रों को मात देते हुए कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही शिवनेश सिंह, अखिल त्रिपाठी, अमन भदौरिया, अंकुश यादव ने अपने-अपने वर्ग में कड़ा मुकाबला करते हुए टाप फाइव में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन
विद्यालय के बच्चों की इस सफलता पर प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यालय के बाहर जाकर किसी बड़ी प्रतियोगिता में इस तरह का प्रदर्शन कर बच्चों ने इतिहास बनाया है, आगे भी ये अपने इस हुनर से अपना बड़ा स्थान बनाएंगे। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य गौरव चौहान ने कहा कि वरिष्ठ वर्ग में विद्यालय के पास खेलकूद की स्पर्धाओं के लिए प्रतिभाशाली बच्चों की समृद्ध संख्या है।
विज्ञापन
खेल प्रशिक्षक यादवेंद्र पाल सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और सीबीएसई की एक विशेष ट्राफी देकर विद्यालय ने उनको सम्मानित किया। मुख्य प्रशासक ई अंकित तिवारी ने कहा कि इन सफलताओं से विद्यालय परिवार को आत्मविश्वास मिलता है जो भविष्य की रूपरेखा बनाने में सहायक होता है। इस मौके पर शिक्षिका आकांक्षा चौहान, मोनिका वर्मा, गौरव अग्रवाल, अर्जुन सिंह, आरके तिवारी आदि मौजूद रहे।