फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The MLA expressed anger after seeing the situation in Mukutpur

Etawah News: मुकुटपुर के हालात देखकर विधायक ने जताया रोष

Sun, 20 Aug 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 20 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The MLA expressed anger after seeing the situation in Mukutpur
इटावा। महेवा ब्लाक के मुकुटपुर गांव में डेंगू, मलेरिया और वायरल पैर पसारे हुए है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी सुध लेने को तैयार नहीं है। शनिवार को सपा विधायक ने गांव का दौरा किया। हालात देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकरी कैंप में पैरासीटामोल की गोलियां बांटकर खानापूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन



मुकुटपुर गांव लगभग एक माह पहले लोग बुखार की चपेट में आना शुरू हुए थे। देखते ही देखते घर-घर बीमारी फैल गई। इसे लेकर पांच अगस्त और छह अगस्त को अमर उजाला की ओर से पड़ताल की गई थी। इसमें करीब तीन सौ लोग बीमार मिले थे। दूसरे दिन करीब 25 लोगों की निजी लैबों में हुई जांच में डेंगू के चपेट में होने की पुष्टि हुई थी। इस पर विभाग की ओर से कैंप तो लगाया गया, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शनिवार को भरथना से सपा विधायक राघवेंद्र गौतम गांव का दौरा करने पहुंचे। उन्होंने घरों में जाकर लोगों से जानकारी ली। घर-घर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार देखकर उन्होंने सीएमओ से फोन पर बात की। कहा कि विभाग किस चीज का इंतजार कर रहा है। लोग घर-घर बीमार है। निजी डॉक्टर और लैबें डेंगू की पुष्टि कर रही हैं और आपके डॉक्टर शिविर लगाकर सिर्फ खानापूरी कर रहे हैं। पैरासीटामोल बांटकर चले जा रहे हैं। उन्होंने सीएमओ से खुद दौरा करके हालात देखने के लिए कहा। विधायक ने ग्रामीणों के हालचाल लेने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी इस समस्या से अवगत कराने आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed