{"_id":"6254747477460a244a4c83d1","slug":"the-miscreant-snatched-a-bag-full-of-two-lakh-rupees-from-the-agent-etawah-news-knp6906664156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाश ने आढ़ती से दो लाख रुपए से भरा झोला छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाश ने आढ़ती से दो लाख रुपए से भरा झोला छीना
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। प्रेमपाल रौरा-डुलबजा संपर्क मार्ग पर सोमवार को बैंक से लौट रहे आढ़ती से अपाचे बाइक सवार दो बदमाश दो लाख रुपये से भरा झोला छीन ले गए। सूचना पर पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
कलंदरा गांव निवासी आढ़ती प्रेमपाल पुत्र सीताराम ने सोमवार को घर से एक लाख रुपये लेकर निकले थे। भरथना बाजार स्थित एक्सिस बैंक से एक लाख रुपये निकाले। वह रुपये भी झोले में रख लिए थे। यहां से एसबीआई की मुख्य शाखा में जाकर बड़े नोटों की गड्डी बदलवाई। नोट झोले में रखकर बाइक से गांव लौट रहे थे।
प्रेमपाल रौरा-डुलबजा संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे मंदिर के पास लगे हैंडपंप से पानी पीने के लिए रुके। पानी पीने के बाद बाइक के पास पहुंचे, तभी अपाचे बाइक से आए दो बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और रुपयों से भरा झोला छीनकर भाग गए। बदमाश चेहरे पर मास्क लगाए थे। आढ़ती के बेटे नीरज ने बताया कि रिश्तेदार की बेटी की शादी के लिए पिता नोट बदलवाने गए थे। भरथना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल एसबीआई के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। सीओ साधूराम ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।