फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The kidnapper opened fire on the police who went to recover the pistol

Etawah News: तमंचा बरामद करने गई पुलिस पर अपहर्ता ने किया फायर

Thu, 15 Feb 2024 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
The kidnapper opened fire on the police who went to recover the pistol
फॉलोअप::::
विज्ञापन


फोटो संख्या 18 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद

-मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों पैरों में गोली मारकर बदमाश को किया गिरफ्तार
-किराना व्यापारी के पुत्र का अपहरण का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। किराना व्यापारी के पुत्र के अपहरण मामले में तमंचा बरामद करने के लिए गिरफ्तार आरोपी को साथ लेकर गई पुलिस टीम पर बदमाश ने फायर कर दिया। गोली बुलेट प्रूफ जैकेट में लगने से थाना प्रभारी बच गए।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर बदमाश के दोनों पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, तीन खोखा व एक कारतूस बरामद किया। छात्र का अपहरण करने वाले दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

चकरनगर थाना क्षेत्र के राजपुर रोड निवासी किराना व्यापारी योगेश गुप्ता का पुत्र कर्तव्य गुप्ता (12) मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल जा रहा था, तभी स्कूल के पास गनियावर मोड़ पर छात्र का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। भरेह रोड की तरफ भागने के दौरान कार बंसरी पुल के पास पलट गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छात्र का अपहरण करने वाले आरोपी आकाश ने बताया कि वह दो साथियों के साथ तमंचा लेकर योगेश गुप्ता के बेटे का अपहरण किया था। कार पलटने पर उसने तमंचा वहीं खेत में छिपा दिया था। देर रात पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान बदमाश ने घटनास्थल पर छुपाया गया तमंचा निकालकर चकरनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार पर फायर कर दिया। गोली थाना प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगने से वह बच गए। गंभीर रूप से घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। छात्र के अपहरण में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed