{"_id":"615744ed8ebc3e656d1a3394","slug":"the-kidnapped-girl-herself-reached-the-police-station-lavedi-etawah-news-knp6556975108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा युवती खुद पहुंची थाना लवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा युवती खुद पहुंची थाना लवेदी
विज्ञापन
लवेदी। थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव में 28 अगस्त को युवती के अपहरण के मामले में 30 सितंबर को नया मोड़ आ गया। जब अपहृत युवती खुद लवेदी थाने पहुंच गई। युवती न अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कहीं।
जैतपुरा गांव निवासी नेकराम ने 28 अगस्त की रात को आरोप लगाया था कि बेटी स्वाती को नशीला पदार्थ सुंघाकर गांव के रविंद्र, धीरज, अमन, सुरेंद्र व भूपेंद्र अपहरण कर ले गए। सीओ भरथना को तहरीर देने पर चार सितंबर को लवेदी थाना पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर की थी।
पुलिस ने गांव के दो नामजदों को पकड़कर पूछताछ कर उन्हें छोड़ दिया था। पुलिस युवती व तीन नामजद आरोपियों की तलाश कर रही थी। 30 सितंबर को युवती खुद लवेदी थाने पहुंची, जहां खुद प्रेमी के साथ जाने की बात कबूल की।
विज्ञापन
एसओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि युवती ने स्वयं घर से जाने की बात कही है। मामला प्रेमप्रसंग का प्रतीत होता है। युवती के बयान कोर्ट में बयान कराएं जाएंगे, इसके बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।