{"_id":"6a5e5fbc383b829e900acb23","slug":"the-investigation-into-irregularities-in-the-development-works-of-kunarpur-bhatpur-will-begin-today-etawah-news-c-216-1-etw1005-146356-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कुंअरपुर भटपुर के विकास कार्यों में गड़बड़ी की आज से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कुंअरपुर भटपुर के विकास कार्यों में गड़बड़ी की आज से होगी जांच
विज्ञापन
इटावा। लोकायुक्त के निर्देश पर ब्लॉक भरथना की ग्राम पंचायत कुंअरपुर भटपुर में वित्तीय अनियमितताओं की जांच होगी। जिलाधिकारी के आदेश पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने दो सदस्यीय विशेष समिति बनाई है। यह समिति 21 और 22 जुलाई को गांव में अभिलेखों की जांच करेगी।
ग्राम कुंवरपुर भटपुर निवासी देवेंद्र ने लोकायुक्त कार्यालय लखनऊ में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए कार्यों में अनियमितताओं का आरोप लगाया था। लोकायुक्त कार्यालय के पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तीन जुलाई को जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए। डीआरडीए के परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। शिकायत में दर्ज सभी विकास कार्यों की भौतिक और तकनीकी जांच होगी। यह जांच 21 और 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से ग्राम पंचायत घर पर की जाएगी।
जांच के दौरान किसी भी विवाद से निपटने के लिए थाना इकदिल पुलिस बल तैनात करेगी। बीडीओ भरथना को जांच सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक को सभी सरकारी अभिलेखों के साथ उपस्थित रहना होगा। संबंधित क्षेत्र के लेखपाल भी दोनों दिन पंचायत घर में मौजूद रहेंगे।