{"_id":"696936d988f5b1b71603a577","slug":"the-intense-heat-has-increased-the-worries-of-potato-farmers-etawah-news-c-216-1-etw1011-136325-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तेज धूप ने आलू किसानों की बढ़ाई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तेज धूप ने आलू किसानों की बढ़ाई चिंता
विज्ञापन
ताखा। तेज धूप ने आलू किसानों की चिंता बढ़ा दी है। आलू की फसल में रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञ हरेंद्र यादव ने बताया कि दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर होने पर आलू की फसल में परपरा, अर्ली ब्लाइट और लेट ब्लाइट जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। किसानों को एहतियातन दवाओं का छिड़काव करना चाहिए।
स्थानीय किसान अमित कुमार, मनोज कुमार, राजेश गुप्ता और रोहित गुप्ता का कहना है कि आलू की फसल इस समय संवेदनशील अवस्था में है। थोड़ी सी भी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। किसान फसल की नियमित निगरानी कर रहे हैं और सिंचाई व खाद प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।
एडीओ कृषि शिवम कुमार ने किसानों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने और आवश्यकतानुसार ही दवाओं का प्रयोग करने की सलाह दी है। उन्होंने अनावश्यक छिड़काव से बचने और कीटनाशक व फफूंदी नाशक दवाओं का संतुलित मात्रा में उपयोग करने की अपील की है।