Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The gravel and sand kept on the service road were removed using a JCB.

Etawah News: सर्विस रोड पर रखी गिट्टी-बालू जेसीबी से हटवाई

Wed, 04 Nov 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 04 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The gravel and sand kept on the service road were removed using a JCB.
फोटो 32: जसवंतनगर में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : 1
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर अवैध रूप से गिट्टी-बालू डालकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को हाईवे गश्त दल ने अभियान चलाया। भागलपुर से मॉडर्न तहसील जसवंतनगर तक सर्विस रोड पर किए गए कब्जों को जेसीबी की मदद से हटवाकर रास्ता खाली कराया गया।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व इंसिडेंट मैनेजर सुमित कुमार ने किया। टीम ने सड़क किनारे रखी निर्माण सामग्री हटवाई, जिससे वाहनों के आवागमन में बाधा न आए और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। अधिकारियों ने बताया कि सर्विस रोड पर गिट्टी-बालू डालने से वाहन चालकों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई कि दोबारा कब्जा करने पर चालान के साथ निर्माण सामग्री भी जब्त की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed