{"_id":"62a78197938c125f5f4b00bd","slug":"the-financial-administrative-officer-of-the-village-head-salimpur-seizes-etawah-news-knp7022002197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान सालिमपुर के वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान सालिमपुर के वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी सीज
विज्ञापन
इटावा। भरथना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालिमपुर के प्रधान इंद्रपाल सिंह के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार डीएम ने सीज कर दिए हैं। विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता के कारण ये कार्रवाई की गई है। डीएम ने बीडीओ को एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में समिति बनाने के निर्देश दिए हैं।
ग्राम पंचायत सलेमपुर में कामकाज को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। जिनकी जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि पंचायत सहायक प्रधान के घर में बैठकर कार्य करते हैं और पंचायत घर की सामग्री भी प्रधान ने घर में रखवा ली है। सामुदायिक शौचालय का सबमर्सिबल पंप खराब, टोंटी और टंकी टूट मिली थी।
कूड़ा गाड़ी खरीदे बिना 41000 हजार निकाले गए थे। गांव में सफाई कर्मी होने के बावजूद ग्राम निधि से सफाई के लिए 1 लाख 35000 का खर्च दिखाया गया था। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं।