फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The doctor said that he had gone to the washroom because there was no patient.

Etawah News: डॉक्टर बोले-मरीज न होने से चले गए थे वॉशरूम

Mon, 16 Feb 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The doctor said that he had gone to the washroom because there was no patient.
फोटो 04: ईएनटी कक्ष में डॉ. अश्वनी यादव की खाली पड़ी कुर्सी। संवाद
विज्ञापन

-माह के दूसरे शनिवार को 12 बजे तक चलने थी ओपीडी, डॉक्टर पहले ही उठ गए
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल में माह के दूसरे शनिवार की वजह से 12 बजे तक ओपीडी संचालित होनी थी। नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की कुर्सी 12 बजने से पहले खाली पड़ी थी। इस दौरान आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ा। वहीं, डॉक्टर का कहना था कि वह वॉशरूम गए थे, हालांकि 15 मिनट तक वह लौटे नहीं थे।
शनिवार को डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक ओपीडी संचालित हुई। इस दौरान पूर्वाह्न 11 बजे तक नए पर्चे बनाए गए। इस दौरान 641 नए मरीजों ने पंजीकरण करवाया। इस दौरान नाक, कान व गला रोग से संबंधित 50 से अधिक मरीज अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे। शनिवार को ईएनटी कक्ष संख्या 121 डॉ. अश्वनी यादव की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

डॉक्टर ने सुबह लेकर साढ़े 11 बजे तक मरीज देखे। 11 बजकर 45 मिनट पर उनकी कुर्सी खाली पड़ी थी जबकि दो लोगों को स्टाफ मौजूद था। स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर मरीज न होने पर अभी-अभी निकल गए हैं। इस दौरान आने वाले मरीज डॉक्टर की कुर्सी पर देखकर घर लौट रहे थे। नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी यादव ने बताया कि वह वॉशरूम करने चले गए थे। हालांकि 12 बजे तक वह वॉशरूम करके वापस कक्ष में नहीं लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन---
डॉक्टर व कर्मचारियों को निर्धारित ड्यूटी समय पर आने व जाने के निर्देश हैं। अगर कोई डॉक्टर लेट आता या समय से पहले चला जाता है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में सत्यता मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed