{"_id":"69b5a431637c6506fa0f18d3","slug":"the-doctor-and-the-pathology-in-charge-were-found-guilty-in-the-investigation-etawah-news-c-216-1-etw1013-139271-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जांच में दोषी पाए गए डॉक्टर और पैथोलॉजी प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जांच में दोषी पाए गए डॉक्टर और पैथोलॉजी प्रभारी
विज्ञापन
इटावा। जिला अस्पताल में पैथोलॉजी प्रभारी और टीबी क्लीनिक के तत्कालीन चिकित्सक के खिलाफ शासन को गई जांच रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी खलबली मच गई है। जिला स्तर की टीम ने पैथोलॉजी प्रभारी व टीबी क्लीनिक चिकित्सक को दोषी पाया है। शासन को दोनों की रिपोर्ट भेज दी गई है। इस तरह की घटना के बाद अब जिला अस्पताल में शिकायत पेटिकाएं लगाने के निर्देश दिए गए।
जिला अस्पताल में 27 फरवरी को आए प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति से एक दिव्यांग महिला की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई में सीएमओ ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। महिला की शिकायत थी कि जांच के नाम पर उनसे पैथोलॉजी प्रभारी ने एक हजार रुपये लिए थे और रिपोर्ट भी नहीं दी थी। शिकायत पर फौरन पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. नीतू द्विवेदी को पैथोलॉजी प्रभारी की जिम्मेदारी से हटा दिया गया था। मंत्री ने इस पर सीएमओ को जांच करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह की जांच में प्रथम दृष्टया पैथोलॉजी प्रभारी के साथ-साथ टीबी क्लीनिक के तत्कालीन चिकित्सक डॉ. सोहन गुप्ता भी दोषी पाए गए। पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जल्द ही इन पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
महिला की जांच मामले में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। इसमें पैथोलॉजी प्रभारी और टीबी क्लीनिक चिकित्सक दोनों के ही खिलाफ जांच में शिकायत सही पाई गई है। कार्रवाई के निर्देश शासन से होंगे।
विज्ञापन
-डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, सीएमओ
जिला अस्पताल में शिकायत पेटिकाएं लगी हैं। मरीज या कोई भी शिकायतकर्ता सीधे आकर भी अपनी बात कह सकते हैं। पेटिकाएं बढ़ाने और बेझिझक शिकायत करने को प्रेरित भी किया जाएगा।
डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस, जिला अस्पताल