फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The dead body of the girl was not identified even after 72 hours

Etawah News: युवती के शव की 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान

Fri, 28 Jul 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 28 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the girl was not identified even after 72 hours
बकेवर। औरैया मार्ग पर हाईवे के किनारे 23 जुलाई को मिले युवती के शव की पहचान न होने पर 72 घंटे बाद अज्ञात में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। युवती की मौत का कारण भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट नहीं हो सका है। बिसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बकेवर हाईवे पर 23 जुलाई को औरैया मार्ग पर हाईवे के किनारे एक अज्ञात युवती का क्षतविक्षत शव झाड़ियों में मिला था। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। इस कारण 72 घंटे बाद बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताई गई है। करीब पांच से छह दिन पूर्व मौत हुई है। युवती के शव पर कोई जाहिरा तौर पर कोई चोट निशान नहीं है। थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह ने बताया कि बिसरा सुरक्षित कर परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। युवती का चेहरा पहचान में न आने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है, पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थानों के अलावा आसपास के जनपदों में शव के फोटो भेजे जा रहे हैं। जनपद के अलावा आसपास के अन्य जनपदों के थानों की लापता युवतियों के बारे में जानकारी कर उनके फोटो से मिलान करा कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed