फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The dead body of a youth found hanging from a pot on the tree in etawah

इटावा: पेड़ पर गमछा से लटका मिला युवक का शव

Sun, 30 Aug 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a youth found hanging from a pot on the tree in etawah
बकेवर (इटावा)। शनिवार की रात सिंगौली गांव के एक युवक का शव गमछा के फंदे के सहारे पेड़ से लटका मिला। युवक दस दिन पहले कानपुर से आया था। उसके परिजन कानपुर में ही रहते हैं। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बकेवर पुलिस के अनुसार ग्राम सिंगौली में गांव से बाहर 28 वर्षीय नीरज दुबे पुत्र प्रकाश दुबे का शव खेत के किनारे पेड़ की डाली पर गमछा के सहारे लटका था। युवक के पैर पेड़ की डाली के सहारे टिके थे। रात को करीब 12 बजे पुलिस ने शव को उतरवाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नीरज सिंगौली का रहने वाला था। वर्तमान वह व पिता और दादी के साथ कानपुर के मंधना में रह रहा था। मां की कुछ साल पहले मृत्यु हो चुकी है। 10 दिन पूर्व कानपुर से यहां आया था। नीरज के पिता ओमप्रकाश ने गांव की अपनी जमीन बेच दी थी और मकान भी आधा-अधूरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण युवक के गांव आने पर किसी न किसी के यहां भोजन आदि कर लेता था। नीरज के ममेरे भाई कानपुर निवासी शुभम तिवारी ने बताया कि नीरज मनरेगा आदि के तहत काम करता था। पिता ओम प्रकाश ने कहा कि जिस स्थिति में पुत्र का शव था उससे हत्या का संदेह होता है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के इंतजार में है।

ओमप्रकाश का कोई वारिस नहीं बचा
बकेवर। ओमप्रकाश दुबे के दो पुत्र थे जिनमें से बड़े पुत्र पंकज की बीमारी से चार साल पहले मौत हो गई थी और अब नीरज भी शनिवार रात दुनिया छोड़ गया। उनकी पत्नी की भी कुछ साल पहले मौत हो गई थी। अब उनके घर में वे व उनकी वृद्ध मां रह गए हैं। ऐसे में उनके परिवार का कोई वारिस नहीं बचा। नीरज की मौत से पिता ओमप्रकाश दुबे बदहवास हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed