फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The couple was cremated on one funeral pyre, leaving every eye moist.

Etawah News: दंपती का एक चिता पर अंतिम संस्कार, हर आंख नम

Sat, 21 Feb 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The couple was cremated on one funeral pyre, leaving every eye moist.
फोटो 18::::अंत्येष्टि स्थल पर माता पिता की चिता को मुखाग्नि देता व हाथ जोड़कर प्रणाम करता पुत्र
भरथना। औरैया के अछल्दा में गंग नहर में गिरी कार में भरथना के व्यापारी राजीव पोरवाल कल्लन, उनकी पत्नी मधु व पुत्र शुभम की मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह तीनों की एक साथ अर्थियां उठीं तो हर शख्स की आंख नम हो गई। दंपती का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को मोहल्ला मोतीगंज के व्यापारी राजीव पोरवाल अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिबियापुर गए थे। लौटते समय रात में उनकी कार अछल्दा में गंग नहर में जा गिरी थी। हादसे में तीनों की मौत हो गई थी। गुरुवार शाम करीब छह बजे तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग पौने नौ बजे उनकी अर्थियां घर से अंतिम संस्कार के लिए उठीं तो बेटियां सोनाली और इति फफककर रोने लगीं। गमगीन माहौल में व्यापारी दंपति व उनके पुत्र शुभम के शव को बकेवर रोड स्थित गंगासागर धाम के अंत्येष्टि स्थल ले जाया गया। जहां पहले बड़े पुत्र सूर्यमोहन ने माता-पिता की चिता को एक साथ मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरे भाई राजा ने शुभम की अंतिम क्रिया की। पूर्व राज्यमंत्री अशोक यादव, विनोद यादव कक्का, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, चेयरमैन अजय यादव गुल्लू, पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी, पुष्पेंद्र यादव रिंकू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed