फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The condition of the woman who consumed poisonous substance and reached her in-laws' house deteriorated.

Etawah News: जहरीला पदार्थ खाकर ससुराल पहुंची महिला की हालत बिगड़ी

Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The condition of the woman who consumed poisonous substance and reached her in-laws' house deteriorated.
लवेदी। क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुरा में शनिवार सुबह विवाहिता ने मायके से ससुराल जाते समय रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। ससुराल पहुंचते ही वह घर के दरवाजे पर बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे बकेवर 50 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के पीछे पति-पत्नी में झगड़े की बात सामने आई है।
विज्ञापन




ग्राम दुर्गापुरा निवासी विकास यादव ने बताया कि पत्नी काजल (23) मायके औरैया के बेला थाना क्षेत्र के ग्राम हरदू गई थी। शुक्रवार को उन्होंने सास से काजल को भेजने की बात कही। शनिवार सुबह करीब 10 बजे काजल अकेली ही ससुराल दुर्गापुरा पहुंची और घर के बाहर दरवाजे पर बेहोश होकर गिर पड़ी थी।
विज्ञापन

विकास यादव और उनके पिता अनिल यादव ने सोचा कि काजल की तबीयत खराब है। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों की मदद से निजी वाहन से काजल को 50 शैया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने बताया कि काजल ने मायके से ससुराल आते समय रास्ते में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने काजल को प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर ने बताया कि मायके पक्ष के लोग या पीड़िता कोई तहरीर देती हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed