फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The complainant angry over not reaching the DM, SSP in Samadhan Divas

अवर अभियंता नलकूप ने किसान का प्रार्थना पत्र छींना

Tue, 02 Feb 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The complainant angry over not reaching the DM, SSP in Samadhan Divas
फोटो संख्या 24 जसवंतनगर में जनशिकायतें सुनते सीडीओ राजा गणपति आर व एसडीएम ज्योत्सना बंधु। - फोटो : ETAWHA
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के न आने से फरियादी मायूस रहे। तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर की मौजूदगी में कुल 83 शिकायतें आई। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

नगला इंछा गांव के प्रदीप कुमार ने अपनी पुत्री से पीड़ित होकर जानमाल के सुरक्षा की मांग की है। इसी प्रकार सुगंधनगर गांव की मिथलेश ने बताया कि उसके पति रामस्वरूप की मौत तीन माह पहले हुई है।
विज्ञापन

उसे अभी तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। महलई गांव के अतर सिंह ने शिकायत की कि उनका खेत नगला भगत में है चकरोड पर बने नाले का पानी उनके खेत में आ रहा है। इससे उनकी फसलें तबाह हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहांपुर गांव के विकास यादव ने सरकारी नलकूप खराब होने की शिकायत की। फुलरई गांव के कमलेश कुमार ने खतौनी में नाम दर्ज न होने की शिकायत की।
इस दौरान राजस्व और आपूर्ति विभाग की दो दर्जन से ज्यादा शिकायतें आईं। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी ज्योत्सना बंधु, सीओ मस्सा सिंह, प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह, आदि मौजूद रहे।
तहसील सभागार में समाधान दिवस उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 14 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। मौके पर किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका।
तहसील समाधान दिवस में कंधेसी पचार गांव निवासी शैलेंद्र कुमार ने दो माह पूर्व सरकारी केंद्र मंडी भरथना में 55 कुंतल 20 किग्रा. धान कीमत करीब एक लाख तीन हजार एक सौ तेरह रुपये का भुगतान खाते में नहीं आने का प्रार्थना पत्र दिया।
सीहपुर गांव निवासी रामनाथ ने सरोजनी रोड स्थित एसबीआई बैंक के बचत खाते से तीन लाख रुपये से अधिक की रकम गांव के ही एक नामजद के पार कर लेने के मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
समाधान दिवस में तहसीलदार हरिश्चंद्र, बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा, एसडीओ विद्युत राहुल कुमार, अधिशासी अधिकारी लखना देवेंद्र कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक ललित कुमार सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
तहसील दिवस में कुल नौ शिकायतों में एक का भी निस्तारण नहीं हुुआ। गोहरा गांव में संपर्क मार्ग निर्माण की मांग की है। सबसे ज्यादा शिकायतें आवास संबंधी आई है।

एसडीएम ने सभी विभागों के जिम्मेदारों को समय से निस्तारण करने का आदेश जारी किया है। इस मौके पर सीओ चंद्रपाल सिंह, तहसीलदार यदुवीर सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर विवेक कुमार शाक्य सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed