{"_id":"a4f5a81c315cbf66b19f4c1ffa4359e5","slug":"the-collision-in-truck-tractor-killing-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 07 Feb 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हाइवे पर नगला दलप गांव के पास ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया। इसके नीचे दबने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर आई थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पाकर मृतकों के परिवारीजन भी मौके पर आ गए।
कानपुर देहात के थाना सिंकदरा क्षेत्र के गांव जटियापुर निवासी प्रेमबाबू (35) पुत्र रघुनंदन सिंह अपने भाई रामदीन (45) तथा ओमकार (40) पुत्र पोथीराम के साथ गांव के ही श्याम किशोर पुत्र सोवरन सिंह के ट्रैक्टर पर अपना धान लादकर बेचने के लिए मैनपुरी मंडी गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब दस बजे गांव लौट रहे थे। गांव नगला दलप के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर मय ट्राली के सड़क पर पलट गया। चालक सहित चारों लोग ट्रैक्टर और ट्राली के नीचे आ गए। तेज आवाज और चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राधामोहन द्विवेदी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर और ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक श्याम किशोर व प्रेमबाबू की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल ओमकार व रामवीर को जिला अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद चालक ट्रक को मौके से भगा ले गया। बाद में पुलिस ने उसे अनंतराम के पास से ट्रक सहित पकड़ लिया। थानाध्यक्ष राधामोहन द्विवेदी ने बताया कि ट्रक को मय चालक के पकड़ लिया गया है।