फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The city was without electricity for four hours early in the morning due to the storm.

Etawah News: आंधी के चलते सुबह-सुबह चार घंटे बिना बिजली रहा शहर

Mon, 04 May 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The city was without electricity for four hours early in the morning due to the storm.
इटावा। सोमवार की सुबह आई तेज आंधी के कारण शहरी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शहर की बिजली सप्लाई करीब चार घंटे तक ठप रही जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

आंधी शुरू होते ही सुबह 5.38 बजे एहतियातन शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। आंधी की रफ्तार कम होने पर करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 7.10 बजे इसे बहाल किया गया और 8.52 बजे एक बार फिर आपूर्ति बंद करनी पड़ी। आधे घंटे बाद जब आपूर्ति को दोबारा चालू किया गया तो शहर के कई इलाकों में तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने और स्पार्किंग के कारण फाल्ट हो गए। इसके चलते मोहल्ला रामनगर में फाल्ट के कारण अलग-अलग समय पर करीब एक घंटे तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

वहीं अशोकनगर और फ्रेंड्स कॉलोनी में भी तकनीकी खराबी के चलते लगभग एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। एक्सईएन एचपी मिश्रा ने बताया कि आंधी के बाद लाइनों को दुरुस्त करने का काम तुरंत शुरू कर दिया गया था। फाल्ट दूर कर सभी क्षेत्रों में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed