फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The case of theft of lakhs was not registered even after three days

Etawah News: लाखों की चोरी का तीन दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ मुकदमा

Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 09 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
The case of theft of lakhs was not registered even after three days
(फोटो संख्या 19) बर्तन चोरी का खुुलासा करने की मांग को लेकर इकदिल थाना में मौजूद व्यापारी। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। बर्तन गोदाम के ताले तोड़कर पांच लाख रुपये के बर्तन चोरी होने के बाद भी तीन दिन बाद भी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। गुरुवार को व्यापारियों ने थाने में पहुंचकर पुलिस से दो दिन में मुकदमा दर्ज करके चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
सोमवार रात कस्बा से गुजरे आगरा कानपुर नेशनल हाईवे सर्विस रोड किनारे पर बर्तन व्यापारी प्रभात गुप्ता के गोदाम के मेनगेट का ताला तोड़कर चोर पांच लाख के पीतल के बर्तन भरकर ले गए थे। गोदाम के मालिक ने बताया कि चोरी मंगलवार को लिखित तहरीर थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

तब गोदाम के मालिक ने व्यापार मंडल अध्यक्ष यूनिस अंसारी से मुलाकात कर अपनी बात कही। व्यापार मंडल अध्यक्ष व्यापारियों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस से दो दिन में कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा है कि अगर इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार मंडल अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा। कस्बा इंचार्ज कासिफ हनीफ ने बताया कि थाना प्रभारी अभी छुट्टी पर गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed