फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The burning bird collided with a high-tension line and fell into a field.

Etawah News: हाईटेंशन लाइन से टकराकर जलता हुआ पक्षी खेत में गिरा

Sat, 04 Apr 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The burning bird collided with a high-tension line and fell into a field.
भरथना। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की दो घटनाओं में एक ओर जहां करीब पांच बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। वहीं दूसरी घटना में आम के पेड़ में आग लग गई। दोनों ही मामलों में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पहली घटना नगला धना गांव निवासी किसान वीरेंद्र सिंह के साथ हुई। उन्होंने बताया कि सैफी मौजा क्षेत्र में स्थित उनके खेत में शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। खेत में आग ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की लाइन के जंफर में शॉर्ट सर्किट से लगी। किसान के अनुसार बिजली लाइन से टकराकर एक पक्षी जलता हुआ खेत में गिरा जिससे फसल ने आग पकड़ की। खेत में आग लगते देख आसपास गेहूं कटाई कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने दमकल को भी सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। वहीं दूसरी घटना रमायन गांव में हुई जहां गोविंद सिंह के खेत के किनारे खड़े आम के पेड़ में आग लग गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आग की घटना की सूचना दमकल को दी। दमकल टीम ने लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पेड़ में आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed