फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The bride broke off the wedding after seeing the drunken groom, a scuffle ensued.

Etawah News: शराबी दूल्हे को देख दुल्हन ने तोड़ी शादी, हंगामे के बाद मारपीट

Fri, 24 Apr 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The bride broke off the wedding after seeing the drunken groom, a scuffle ensued.
इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम बुलाकीपुर में गुरुवार देर रात शादी समारोह में दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से इन्कार कर दिया। दुल्हन के फैसले के बाद बरातियों ने हंगामा कर शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाकर दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। बाद में दूल्हे को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।
विज्ञापन




जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम ग्यारामपुर से हिमांशु की बरात बसरेहर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव में गुरुवार रात आई थी। बताया गया कि रात करीब दो बजे जयमाल की तैयारी के दौरान दुल्हन को दूल्हे के शराब के नशे में होने की सूचना मिली। इस पर उसने तुरंत शादी से इन्कार कर दिया। परिजनों व रिश्तेदारों ने उसे मनाने का प्रयास किया लेकिन वह अपने निर्णय पर कायम रही। दुल्हन के इन्कार से नाराज बारातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गई।
विज्ञापन

झड़प में लड़की पक्ष से बलबीर सिंह तथा लड़के पक्ष से अनुज घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया। शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों में समझौता हो गया और किसी भी पक्ष ने कानूनी कार्रवाई न करने का लिखित पत्र दिया। वहीं, दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed