फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The body of a lonely young woman was found hanging at home.

Etawah News: घर पर अकेली युवती का शव फंदे पर लटका मिला

Wed, 15 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 15 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The body of a lonely young woman was found hanging at home.
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगौरा में मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे घर पर अकेली युवती का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव गंगौरा निवासी धर्मेंद्र उर्फ पंछी व उसका पुत्र कन्हैया खेतों में गेहूं काटने गए थे, जबकि पत्नी मंजू घर के बाहर जानवरों को चारा दे रही थी। इस दौरान घर पर बेटी सुमन (20) घर पर अकेली थी। उसने कमरे में लगे कुंडे में दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। घर के बाहर जानवरों को चारा देकर लौटी मां मंजू देवी ने सहयोग के लिए बेटी सुमन को कई आवाजें लगाईं, कोई जवाब नहीं मिलने पर मां घर के अंदर गई तो बेटी को फंदे पर लटका देखकर चीख पड़ी। सूचना पर धर्मेंद्र भी पहुंच गया। सुमन को फंदे से नीचे उतारा, तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुमन दो बहन तथा दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है तथा छोटा भाई बाहर रहकर पढ़ाई कर रहा है। सुमन ने दो वर्ष पहले ही 12 की परीक्षा पास की थी। इसके बाद से वह घर पर ही रह रही थी। मंजू ने बताया कि सुमन ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती ने फंदा लगाकर जान दी है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed