{"_id":"69e5164449160a20aa0911c8","slug":"the-body-of-a-bsc-student-was-found-hanging-in-her-house-etawah-news-c-216-1-etw1005-141369-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बीएससी छात्रा का शव घर में फंदे पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बीएससी छात्रा का शव घर में फंदे पर मिला
विज्ञापन
फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर में रविवार तड़के की घटना
पिता के अनुसार-पढ़ाई में तनाव के चलते बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मोहल्ला श्याम नगर में रविवार तड़के बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा का शव घर में ही फंदे पर लटका मिला। पिता के अनुसार बेटी ने पढ़ाई के दबाव में जान दी है। हालांकि पुलिस अभी घटना की सही वजह पता करने के लिए जांच में जुटी है।
मोहल्ला श्याम नगर निवासी राजीव कुमार की पुत्री मोनिका (22) बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिता राजीव के अनुसार, रविवार तड़के करीब 3:20 बजे बेटी उठी। उसकी आहट सुनकर उनकी आंख खुल गई। बेटी के लघुशंका जाने की बात कहकर वह लेटे रहे। 30 मिनट बाद भी पुत्री के कमरे में न आने वह उठकर देखने गए। इस दौरान पुत्री बाथरूम में नहीं थी। पास वाले कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पुत्री कमरे में फंदे से लटकी थी। उनकी चीख निकल गई। सभी परिजन जग गए।
परिजनों ने मामले की जानकारी डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्रा का दो डॉक्टरों के पैनल के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवती ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजन से पूछताछ के आधार पर आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की सही जानकारी हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।