{"_id":"6a28529223d23de76a0d906e","slug":"the-agriculture-department-will-reach-every-village-farmers-will-be-introduced-to-schemes-and-innovations-etawah-news-c-216-1-etw1004-144106-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गांव-गांव पहुंचेगा कृषि विभाग, योजनाओं और नवाचारों से रूबरू होंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गांव-गांव पहुंचेगा कृषि विभाग, योजनाओं और नवाचारों से रूबरू होंगे किसान
विज्ञापन
इटावा। जिले में पांच जून से 21 जून तक चल रहे समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत कृषि विभाग किसानों को आधुनिक और प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करेगा। उप कृषि निदेशक सतीश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर विकसित कृषि संकल्प अभियान को जनजागरूकता अभियान से समन्वित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविरों एवं स्वास्थ्य मेलों के साथ कृषि मेले लगाए जाएंगे, जिनमें किसानों को विभागीय योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रीकरण और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी। वहीं 17 से 20 जून तक विकास प्रदर्शनी के माध्यम से विभागीय उपलब्धियों और नवाचारों का प्रदर्शन होगा। 18 और 19 जून को प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित कर जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीटनाशी, जल संरक्षण और सतत कृषि तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्रों के विशेषज्ञ और स्वयं सहायता समूह भी इसमें भाग लेंगे। अभियान के दौरान मृदा स्वास्थ्य कार्ड, संतुलित उर्वरक उपयोग, नैनो यूरिया-डीएपी, किसान क्रेडिट कार्ड और जलवायु अनुकूल खेती जैसे विषयों पर भी किसानों को जागरूक किया जाएगा।