{"_id":"634b07260c5c1110b408cb62","slug":"tft-theft-in-lic-branch-etawah-news-knp723479276","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी मेन ब्रांच में चोरों ने मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी मेन ब्रांच में चोरों ने मचाया उत्पात
विज्ञापन
इटावा। शहर के शास्त्री चौराहे पर स्थित एलआईसी की मुख्य शाखा में शुक्रवार रात चोरों ने उत्पात मचाया। मुख्य गेट फांदकर अंदर घुसे चोरों ने चैनल का लॉक तोड़कर गेट पर लगा ताला आरी से काट दिया। चोर कंप्यूटर की टीएफटी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ले गए। गनीमत रही कि करेंसी चेस्ट का लॉक चोर नहीं तोड़ पाए।
शाखा के प्रबंधक अनुज सक्सेना ने बताया कि शनिवार सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो ताला कटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो छह टीएफटी और डीवीआर गायब थी। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने फोरेंसिक टीम को भेजा। टीम ने कई जगह से फिंगर प्रिंट्स लिए हैं।
पुलिस गश्त के बाद भी ये हाल
आसपास रहने वालों ने बताया कि शास्त्री नगर चौराहे पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है और रात में थाना पुलिस भी गश्त करती है। इसके बाद भी एलआईसी मेन ब्रांच में चोरी होना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। दो या तीन चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। - अमित कुमार सिंह, सीओ सिटी।