फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tension between two sides on preparing to take out the procession without permission

Etawah News: बिना अनुमति शोभायात्रा निकालने की तैयारी पर दो पक्षों में तनाव

Tue, 29 Aug 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Tension between two sides on preparing to take out the procession without permission
चकरनगर। बिना अनुमति के सम्राट राजा मिहिर की शोभायात्रा निकालने पर दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनने पर तीन थानों का फोर्स पहुंच गया। अधिकारियों के समझाने पर शोभा यात्रा को स्थगित किया गया। सम्राट राजा मिहिर भोज को दोनों पक्ष अपना-अपना वंशज बताते हैं। इसी बात पर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

चकरनगर विकासखंड में गुर्जर समाज द्वारा सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर गुरुवार को छेकुर वाले बाबा के देव स्थान से हनुमंतपुर चौराहा तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई थी। सोमवार को परिहार ठाकुर समुदाय भी कालेश्वर गढ़िया से हनुमंतपुर चौराहा तक शोभा यात्रा निकालने की तैयारी में थे। जैसे ही प्रशासन को दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति की जानकारी हुई तो एसडीएम, तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्र, भरथना सीओ, चकरनगर, सहसों व बिठौली थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

उन्होंने शोभायात्रा की अनुमति नहीं होने के कारण रोक लगा दी गई। इधर, अनुयायी शोभा यात्रा को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप भी दे चुके थे। खूफिया तंत्र की ओर से क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने आयोजकों से शोभा यात्रा न निकालने की बात कही। इसके बाद भी कुछ लोग तैयारी में जुटे रहे। एसडीएम विजय शंकर तिवारी और सीओ विवेक जावला ने मौके पहुंचकर शोभा यात्रा के आयोजकों से बात कर लोगों को शांत कराया। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने बताया कि रैली की अनुमति नहीं थी। आयोजकाें को समझा दिया गया है। सभी लोग घर चले गए। अब किसी प्रकार का तनाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed