फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   tempo chalko me maarpeet

सवारियों को लेकर थ्रीव्हीलर चालकों में मारपीट, हाईवे जाम

Tue, 17 Nov 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
tempo chalko me maarpeet
बसरेहर। इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार को सवारियों को लेकर दो थ्रीव्हीलर चालकों में मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा की हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस की जीप आती देख दोनों चालक भाग निकले।
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र के इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर सपा कार्यालय के सामने चौपला की तरफ से आ रहे थ्रीव्हीलर चालक ने दूसरे छोटे थ्रीव्हीलर के सामने वाहन लगा दिया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। इससे हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

चालकों में काफी देर तक मारपीट होती रही, लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं हो रही थी। किसी ने उन्हें अलग कर मामला शांत नहीं कराया। जब पुलिस की गाड़ी का सायरन बजने लगा तो दोनों ही चालक अपने-अपने थ्रीव्हीलर को लेकर इटावा की तरफ भाग खड़े हुए। बाद में पता चला कि थ्रीव्हीलर में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हुआ था जो मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट की यह घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed